विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

वेतन न मिलने से नाराज पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कई सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

वेतन न मिलने से नाराज पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
वेतन न मिलने और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं सफाई कर्मचारी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कई सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. ईडीएमसी के अधिकारियों ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

यह भी पढ़ें : मौत के मुंह से बचा सफाई कर्मचारी आया सामने, कई बातों का किया खुलासा 

एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा, हमें ईडीएमसी अधिकारियों ने बुलाया था. हम महापौर तथा नगर निगम आयुक्त से मिले. आयुक्त ने हमें बताया कि निगम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा, हम विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने दावा किया कि यूनियन के लगभग 11 हजार सदस्य हैं और ज्यादातर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com