ABVP ने बसोया से DUSU अध्यक्ष पद छोड़ने को भी कहा.
- एबीवीपी ने अंकिव बसोया को किया सस्पेंड
- एबीवीपी ने कहा कि जांच पूरी होने तक रहेंगे सस्पेंड
- सितंबर महीने में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का जीता था चुनाव.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
फर्जी डिग्री विवाद में घिरे दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष अंकिव बसोया को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही बसोया को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का अध्यक्ष पद भी छोड़ने के लिए कहा गया है. जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक अंकिव बसोया को एबीवीपी की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है. बता दें, अंकिव बसोया ने इसी साल सितंबर महीने में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव जीता था. एबीवीपी के चुनाव जीतने के बाद एनएसयूआई और अन्य छात्र संगठनों ने अंकिव बसोया की डिग्री और एडमिशन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे.
बता दें, जब एनएसयूआई ने अंकिव बसोया पर आरोप लगाया था कि यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है, तो एबीवीपी ने कहा था कि बसोया की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की उचित जांच-पड़ताल के बाद ही यूनिवर्सिटी ने उन्हें दाखिला दिया था.
फर्जी डिग्री मामला: अब तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ने कहा- DUSU अध्यक्ष अंकिव बसोया विश्वविद्यालय का छात्र नहीं
उस वक्त एनएसयूआई ने तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी की ओर से भेजा गया एक पत्र जारी किया था. एनएसयूआई की ओर से मांगी गई जानकारी पर तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने यह पत्र भेजा था. कांग्रेस के छात्र संगठन ने कहा था कि बसोया की ओर से सौंपा गया बी.ए का प्रमाण-पत्र 'फर्जी' है. एनएसयूआई ने कहा था कि एम.ए(बौद्ध अध्ययन) में दाखिले के लिए बसोया की ओर से एक मार्कशीट पेश की गई थी, लेकिन तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने ऐसे किसी नाम के छात्र को दाखिला देने की बात से इनकार कर दिया.
ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा
क्या डूसू अध्यक्ष की डिग्री फेक है? देखें युवा क्रांति का खास एपिसोड

ABVP issues fresh statement says Ankiv Baisoya has been suspended, not expelled as said in the earlier statement. https://t.co/jCuZBJwC9B
— ANI (@ANI) November 15, 2018
फर्जी डिग्री मामला: अब तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ने कहा- DUSU अध्यक्ष अंकिव बसोया विश्वविद्यालय का छात्र नहीं
उस वक्त एनएसयूआई ने तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी की ओर से भेजा गया एक पत्र जारी किया था. एनएसयूआई की ओर से मांगी गई जानकारी पर तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने यह पत्र भेजा था. कांग्रेस के छात्र संगठन ने कहा था कि बसोया की ओर से सौंपा गया बी.ए का प्रमाण-पत्र 'फर्जी' है. एनएसयूआई ने कहा था कि एम.ए(बौद्ध अध्ययन) में दाखिले के लिए बसोया की ओर से एक मार्कशीट पेश की गई थी, लेकिन तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने ऐसे किसी नाम के छात्र को दाखिला देने की बात से इनकार कर दिया.
ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा
क्या डूसू अध्यक्ष की डिग्री फेक है? देखें युवा क्रांति का खास एपिसोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं