ज्यादातर महिलाओं को ही राशन लेने के लिए लाइन पर खड़ा होना पड़ता है
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट में आधार की अनिवार्यता पर बहस चल रही है. इधर राजधानी दिल्ली में ही कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें आधार की वजह से ही राशन नहीं मिल पा रहा है. दिल्ली में पहली जनवरी से दिल्ली सरकार ने राशन दुकानों में आधार की पहचान के लिए बायोमैट्रिक रीडर लगाए हैं. कई बार कनेक्टिविटी नहीं होने और कई बार फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है. दिल्ली में रहने वाली माया देवी (40) के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. उनके परिवार के चारों सदस्यों के फिंगर प्रिंट मशीन में मेल नहीं खा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें सरकारी राशन की दुकान से कुछ भी नहीं मिल रहा है.
आधार मामला: SC में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, राष्ट्रहित और निजता के अधिकार के बीच बैलेंस जरूरी
लेकिन माया देवी अकेले नहीं हैं. फिंगर प्रिंट मशीन (पीओएस) दिल्ली की सभी 2,255 सरकारी राशन दुकानों में लगाए गए हैं ताकि आधार कार्ड के हिसाब से राशन बांटा सके. लेकिन मशीनों में नेटवर्क न आने और फिंगर प्रिंट न मिलने की वजह से हजारों को राशन नहीं मिल पा रहा है. हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि 15 जनवरी के बाद से जिन लोगों का फिंगरप्रिंट नहीं मिल रहा है उनके लिए आईआरआईएस स्कैन और वन टाइम पासवर्ड सेवा से जोड़ा जाएगा. लेकिन तब तक पीड़ितों को राहत मिलने के आसार नहीं है.
वीडियो : आधार डाटा की गोपनीयता पर सवाल?
दिल्ली सरकार की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक 26,201 लोगों को फिंगर प्रिंटर न मिलने की वजह से राशन से मिल नहीं पा रहा है. वहीं अधिकारी भरोसा दिला रहे हैं कि सिस्टम अभी ट्रॉयल पर चल रहा है धीर-धीरे जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं