विज्ञापन

दिल्ली में बाथरूम में मिला 22 वर्षीय महिला का शव, पति और बच्चा लापता

दिल्ली के शाहबाद डेरी में 22 वर्षीय सबिला खातून का शव घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला है. घटना के बाद से उसका पति और बच्चा लापता हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह गहरा गया है.

दिल्ली में बाथरूम में मिला 22 वर्षीय महिला का शव, पति और बच्चा लापता
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
Pixabay

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर के बाथरूम में 22 साल की महिला सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. घटना की सूचना 29 अगस्त 2026 को पुलिस को मिली. वारदात के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर से गायब हैं.

मृतका की पहचान सबिला खातून, पत्नी मोहम्मद लालबाबू के रूप में हुई है. मृतका के भाई और मामले के शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को बताया कि सबिला की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और वे दोनों प्रहलादपुर बांगर में रह रहे थे.

जीजा और भांजे घर पर नहीं

जब मोहम्मद गुलाब अपनी बहन के घर पहुंचे, तो उन्होंने सबिला को घर के बाथरूम में मृत पाया. उस वक्त उनका जीजा (लालबाबू) और बच्चा दोनों घर में नहीं मिले. 

दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. दिल्ली पुलिस ने थाना शाहबाद डेरी में इस संबंध में FIR संख्या 561/26, धारा 103(1) BNS / 302 IPC (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.  इसके साथ ही पुलिस की टीमें फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला का शव घर के बाथरूम में मिला जबकि उसका पति और बच्चा घटना के बाद से लापता हैं. जांच अधिकारी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: चाय की तलब ने बचा ली जान, 10 मिनट दूर खड़ी थी मौत, नेपाल से लौटे रायपुर के दोस्तों की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com