विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला

अधिकारी ने बताया कि छात्रा की कमर में जख्म है और उसे 38 टांके लगाये गये हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला
नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली के तिमारपुर में एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय की 18 वर्षीय एक छात्रा पर आज एक धारदार हथियार से हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि छात्रा की कमर में जख्म है और उसे 38 टांके लगाये गये हैं. शुरूआत में, पुलिस को संदेह था कि हमलावर छात्रा का पीछा कर रहा था लेकिन जांच में यह संकेत मिला है कि हमलावर संभवत: एक चोर था जो छात्रा के बैग की पट्टी काटना चाह रहा था. पुलिस ने बताया कि यह घटना नेहरू विहार में उस समय हुयी जब प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज जा रही थी.

यह भी पढ़ें :  'मुट्ठी भर छात्र' गलत सूचनाएं फैलाने का अभियान चला रहे : जेएनयू

Video : हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com