विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

दिल्ली वायु प्रदूषण मामला : सुप्रीम कोर्ट ने किसानों द्वारा पराली जलाने को लेकर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की समस्या पर भी चिंता जताई है.

दिल्ली वायु प्रदूषण मामला : सुप्रीम कोर्ट ने किसानों द्वारा पराली जलाने को लेकर चिंता जताई
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हर साल प्रदूषण की समस्या भयावह हो जाती है. इस मामले से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार चिंता जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की समस्या पर भी चिंता जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य बेहद जरूरी है चाहे वो दिल्ली के हों, पंजाब के या हरियाणा के. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा कि आपने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जो टास्क फोर्स बनाई है उसमें आपने किसी भी स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ को नहीं रखा ऐसा क्यों?

कोर्ट ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य बेहद जरूरी है आप बुल्डोज न करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना हमारी इजाजत आप सब कमिटी की रिपोर्ट को लागू नही करेंगे. पहले हम देखेंगे उसके बाद ये तय करेंगे कि रिपोर्ट लागू हो या नहीं.

केंद्र सरकार ने कहा कि हमनें 5 जनवरी को एक स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ को टीम में रखा है. जिसपर कोर्ट ने कहा कि 6 जनवरी को फाइनल रिपोर्ट आ गई इसका मतलब है कि आपने केवल 24 घंटों का समय दिया. 

केंद्र सरकार ने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए एक सब कमिटी के गठन किया था. सुप्रीम कोर्ट 29 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com