दिल्ली मेट्रो.
- स्मार्टकार्ड वालों को 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट के रूप में मिलेगा.
- किराये में 10 के स्थान पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी.
- दिल्ली मेट्रो का किराया मंगलवार से ही बढ़ाया गया है.
नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो को 'दिल्ली वालों की लाइफलाइन' कहा जाता है, और दिल्ली मेट्रो का किराया मंगलवार से ही बढ़ाया गया है, इसलिए लगभग हर दिल्लीवासी की ज़ुबान पर यही ख़बर तैर रही है, लेकिन हम आपके लिए छोटी-सी एक राहत की ख़बर लेकर आए हैं, जिस पर संभवतः अभी तक आपकी नज़र नहीं पड़ी होगी.
पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में आज से सफर महंगा, जानें किराये की नई दरें
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को किराये के रूप में पहले की तुलना में ज़्यादा पैसे खर्च करने ही होंगे, लेकिन मेट्रो का टोकन खरीदने की जगह ज़्यादातर यात्री स्मार्टकार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी बदौलत उन्हें 10 फीसदी कम किराया देना पड़ता है. बस, इन्हीं स्मार्टकार्ड धारकों के लिए दिल्ली मेट्रो ने किराया वृद्धि के साथ-साथ मामूली राहत की भी घोषणा की है, जो उन्हें 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट के रूप में मिलेगी.
पढ़ें- दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, मेट्रो किराये में बढ़ोतरी के पीछे है ये साजिश
बताया गया है कि स्मार्टकार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को पहले की ही तरह 10 फीसदी डिस्काउंट, यानी छूट दी जाती रहेगी, लेकिन अब वे सोमवार से शनिवार तक दिन के खास हिस्सों में 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकेंगे... यानी स्मार्टकार्ड इस्तेमाल करने वाले जो यात्री नॉन-पीक ऑवर्स में सफर करेंगे, उन्हें किराये में 10 के स्थान पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी.
पढ़ें- आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ अधिकारी ने की फायरिंग
दिल्ली मेट्रो ने सोमवार से शनिवार (कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं होने पर) के दौरान मेट्रो का संचालन शुरू होने से सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे से संचालन खत्म होने तक के तीन हिस्सों को नॉन-पीक ऑवर्स माना है. यानी सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे के बीच और रात 9 बजे के बाद मेट्रो में सवार होता है, और स्मार्टकार्ड इस्तेमाल करता है, उसे किराये की रकम में 20 फीसदी की छूट मिलेगी.
नॉन-पीक ऑवर्स का यह नियम गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तथा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) एवं सभी रविवारों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक हर रोज़ लागू होगा... यानी इन दिनों में नॉन-पीक ऑवर्स में स्मार्टकार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाला हर यात्री 20 फीसदी डिस्काउंट का हकदार होगा.
VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Metro, Delhi Metro Rail, दिल्ली मेट्रो