एलजी अनिल बैजल के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
- सीवर की सफाई में लगे कर्मचारी की हो गई थी मौत
- सरकार ने सीवर की सफाई हाथों से करने पर लगाई रोक
- गलियों में घुसने वाली मशीनों को काम पर लगाया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार ने अब किसी भी इंसान के सीवर में घुसने पर पाबंदी लगा दी है यही नही अब फैसला लिया गया है कि जो भी व्यक्ति, इंजीनियर या ठेकेदार किसी को सीवर में भेजेगा तो उसपर धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा अब तक हादसा होने पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जाता है. दिल्ली के एलजी और सीएम की बैठक में हुआ फैसला हुआ. इस बैठक में मौजूद रहे दिल्ली के जल मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने मीडिया को बताया कि 'बैठक में ये भी तय हुआ है कि इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बड़े बड़े होर्डिंग लगा दिए जाएं.
साथ ही 15 दिन के अंदर दुनिया भर में सीवर साफ़ करने वाली ऐसी मशीनों की रिपोर्ट एलजी साहब को दी जाएगी जो संकरी गलियों में भी सीवर साफ करने में सक्षम हो अभी जो मशीन हैं वो बहुत बड़ी हैं जिससे तंग सड़क या संकरी गली में सीवर साफ करने में दिक्कत आती है और ठेकेदार आदमी को सीवर में सफाई के लिए उतारते हैं.'
VIDEO: सीवर की सफाई कर्मचारियों की मौत
इस बैठक के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि 'सीएम के साथ बैठक की. सीवर और नाले सफाई की सफाई 100% मशीन से करवाने के निर्देश दे दिए हैं. 7 दिन के भीतर सख्ती की तैयारी की जाएगी. ठेकेदारों के लिए बनाए गए नियमों का सघन प्रचार किया जाएगा. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं