विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

दिल्ली की संजय झील में फिसलकर गिरे लड़के की मौत

दोस्तों के साथ झील गया था लड़का, पैर फिसलने पर झील में गिर गया; गोताखोरों की एक टीम ने बाद में शव निकाला

दिल्ली की संजय झील में फिसलकर गिरे लड़के की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित डीडीए की संजय वन झील में बुधवार को 16 साल का एक किशोर डूब गया. पुलिस और दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ झील गया था जहां लड़के का पैर फिसल गया और वह झील में गिर पड़ा. एक अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की एक टीम ने बाद में उसका शव निकाला. उन्हें दोपहर करीब तीन बजे घटना के बारे में जानकारी दी गई थी.

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान शाहिद अली के तौर पर हुई है. वह महरौली का रहने वाला था.    
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com