राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है. सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है.'' उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया. वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है. बर्फीली हवाएं चल रही हैं. ये हवा पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फ़बारी की वजह से हो रही है. ऐसे में आज भी जबरदस्त गलन महसूस की जा रही है.
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था. सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए सोमवार का दिन 1951 के बाद से दिसंबर-फरवरी अवधि का सबसे सर्द दिन भी दर्ज किया गया.
सिटी सेंटर: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 500 से ज़्यादा उड़ानों में देरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं