फाइल फोटो
- दिल्ली के पश्चिम विहार में हुआ था एक्सीडेंट
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- 1 शख्स की हुई थी मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के पश्चिम विहार में हुए एक कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है. जिसमें यह दिख रहा है कि किस तरह एसयूवी कार स्पीड से स्कूटी को टक्कर मारती है और स्कूटी पर बैठा शख्श लगभग बीस फुट ऊपर हवा में उछल जाता है और कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाती है. इस एक्सीडेंट में एक शख्स की मौत हो गयी. यह घटना दो दिन पहले मंगलवार की है. इस एक्सीडेंट में दो लोग गंम्भीर रुप से घायल हो गए. जिनमें एक स्कूटी सवार शख्स भी है जो दूसरी ओर से सड़क पर जा रहा था. पश्चिम विहार में हुए इस एक्सीडेंट की खौफनाक तस्वीर की सीसीटीवी फुटेज सुबह के समय की है. जब ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था.
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला को किया गिरफ्तार
पंजाबी बाग से पीरागढ़ी की तरफ जा रही ट्रैफिक की चौराहे पर यलो लाईट थी और इस बीच तेज गति से एक एसयूवी आती दिखती है. उसी समय पीरागढ़ी की तरफ से आ रही स्कूटी रेड लाइट पर मुड़ती है और एसयूवी जोरदार टक्कर मारती है. फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी सवार एक आदमी लगभग बीस फुट हवा में उछलकर गिरता है और इस बीच एसयूवी सड़क किनारे नाले की दिवार तोड़ उसमे गिर जाती है.
VIDEO: चंडीगढ़ की वारदात भी हुई थी CCTV में कैद
इस घटना में स्कूटी के पीछे बैठे अरविन्द की मौत हो गयी, जबकि स्कूटी चला रहा दुर्गेश और सड़क किनारे अपने पैदल जा रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हो जाता है.वहीं घायलों के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने एसयूवी सवार को गिरफ्तार कर लिया, घटना के बाद वो फरार था लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसे जमानत मिल गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं