विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

मोबाइल चुराते पकड़े गए नाबालिग को लोगों ने पीटा, परिजनों ने काटा बवाल

जिसके बाद वहां लोगो ने जमकर गोविंद की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद गोविंद के परिजनों ने कल्याणपुरी के 13 ब्लॉक में जमकर पथराव किया जिसमें करीब आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है.

मोबाइल चुराते पकड़े गए नाबालिग को लोगों ने पीटा, परिजनों ने काटा बवाल
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के कल्याणपुरी में गोविंद नाम नाबालिग एक युवक का मोबाइल चुरा रहा था और उसी दौरान उसने उस युवक को ब्लेड मार दिया.  जिसके बाद वहां लोगो ने जमकर गोविंद की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद गोविंद के परिजनों ने कल्याणपुरी के 13 ब्लॉक में जमकर पथराव किया जिसमें करीब आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है.

'भारत के बिन लादेन' को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2008 गुजरात सीरियल धमाकों का है आरोपी

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह की कई अपराध की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें युवाओं और नाबालिग के शामिल होने की बात सामने आई है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गैंगरेप के एक मामला सामने आया जहां तीन युवकों ने यहां गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके उससे चलती कार में गैंगरेप किया.

वीडियो : करणी सेना ने काटा उत्पात

सेक्टर 55 थाना पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण एवं गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com