(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- IB : असामाजिक तत्व विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं.
- इस तरह के मामले सामने आने के बाद एजेंसी ने यह चेतावनी जारी की है.
- कहा विस्तृत विज्ञापन देखें और सुनिश्चित करें.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में फर्जी विज्ञापन की पेशकश करने वाले लोगों से सावधान रहें. इस तरह के मामले सामने आने के बाद एजेंसी ने यह चेतावनी जारी की है. आईबी ने कहा है कि पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं. इस तरह के तत्व आईबी की तरफ से आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा में सहयोग करने के लिए भी उम्मीदवारों को लुभा रहे हैं और कुछ उम्मीदवारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : आईबी की महानिदेशकों की बैठक की मेजबानी हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकेडमी करेगी
आईबी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा, ‘संभावित उम्मीदवारों या नौकरी तलाशने वाले लोगों को आगाह किया जाता है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों का शिकार नहीं बनें जो निर्दोष उम्मीदवारों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं.’ आईबी ने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन देखें और सुनिश्चित करें कि वे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं या नहीं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं