अपनी पत्नी के साथ अरविंद केजरीवाल.
- कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को कैश लेते देखने का आरोप लगाया
- पार्टी नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी मांगी है.
- इसी वजह से छह दिनों से अनशन पर हैं कपिल मिश्रा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी से निलंबित किए गए नेता कपिल मिश्रा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें केजरीवाल पर लगाए गए झूठे आरोपों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. सुनीता ने ट्वीट कर कहा, "कुदरत का कानून कभी गलत नहीं होता. कपिल ने विश्वासघात और झूठे आरोप के बीज बोए हैं, वह वैसा ही काटेंगे."
सुनीता केजरीवाल का यह बयान मिश्रा के उन बयानों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी को दिए गए चंदों और फर्जी कंपनियों के जरिये की गई मनी लांड्रिंग के बारे में निर्वाचन आयोग को गलत जानकारी दी.
उधर, कपिल मिश्रा ने इस बात का जवाब कुछ इस तरह से दिया है. उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं. उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्हीं के घर में कैसे कैसे कुचक्र रचे जाते हैं. वो अपना धर्म निभा रही हैं.
अपने दूसरे ट्वीट में कपिल मिश्रा ने कहा कि सुनीता केजरीवाल जी सच से अंजान हैं. वो अपने पति के पतन से परेशान हैं. उनकी हर गाली सर माथे. उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा.
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल जी सुनीता जी का फोन उन्हें वापस दे दो.
कपिल मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया था कि पार्टी ने कार्यकताओं और सरकार से लगभग 36 करोड़ रुपये छिपाए.
आप ने इन आरोपों को भाजपा का षड्यंत्र करार दिया और इन्हें खारिज करते हुए कहा कि भाजपा कपिल मिश्रा के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है.
गौरतलब है कि कपिल मिश्रा 10 मई से अपने निवास पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. मिश्रा मांग कर रहे हैं कि केजरीवाल पिछले दो वर्षो में अपने पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, राघव चड्ढा, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक के विदेशी दौरों के खर्च का स्रोत उजागर करें.
कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार से हटाए जाने के एक दिन बाद सात मई को केजरीवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. मिश्रा को आठ मई को पार्टी से निलंबित कर दिया गया.

सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्ही के घर मे कैसे कैसे कुचक्र रचे जाते है। वो अपना धर्म निभा रहीं हैं 1/2
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) 15 May 2017
उधर, कपिल मिश्रा ने इस बात का जवाब कुछ इस तरह से दिया है. उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं. उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्हीं के घर में कैसे कैसे कुचक्र रचे जाते हैं. वो अपना धर्म निभा रही हैं.
सुनीता केजरीवाल जी सच से अनजान हैं। वो अपने पति के पतन से परेशान हैं।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) 15 May 2017
उनकी हर गाली सिर माथे।
उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा। 2/2
अपने दूसरे ट्वीट में कपिल मिश्रा ने कहा कि सुनीता केजरीवाल जी सच से अंजान हैं. वो अपने पति के पतन से परेशान हैं. उनकी हर गाली सर माथे. उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा.
सर @ArvindKejriwal सुनीता जी का फ़ोन उन्हें वापस दे दो। :)
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) 15 May 2017
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल जी सुनीता जी का फोन उन्हें वापस दे दो.
कपिल मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया था कि पार्टी ने कार्यकताओं और सरकार से लगभग 36 करोड़ रुपये छिपाए.
आप ने इन आरोपों को भाजपा का षड्यंत्र करार दिया और इन्हें खारिज करते हुए कहा कि भाजपा कपिल मिश्रा के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है.
गौरतलब है कि कपिल मिश्रा 10 मई से अपने निवास पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. मिश्रा मांग कर रहे हैं कि केजरीवाल पिछले दो वर्षो में अपने पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, राघव चड्ढा, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक के विदेशी दौरों के खर्च का स्रोत उजागर करें.
कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार से हटाए जाने के एक दिन बाद सात मई को केजरीवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. मिश्रा को आठ मई को पार्टी से निलंबित कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं