विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2018

अरविंद केजरीवाल ने किया RTO का औचक निरीक्षण, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि महीनों से लंबित कार्यों में तेजी लाया जाए.

अरविंद केजरीवाल ने किया RTO का औचक निरीक्षण, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि महीनों से लंबित कार्यों में तेजी लाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियो को कार्रवाई की भी चेतावनी दी. मंगलवार को केजरीवाल और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत बुराड़ी स्थित दिल्ली के सबसे बड़े आरटीओ कार्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे. दोनो जैसे ही वहां पहुंचे ऑटोरिक्शा और वाणिज्यिक वाहनों के सैंकड़ों उत्तेजित चालकों ने उन्हें घेर कर शिकायत की. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यहां दलालों के बिना कोई भी काम नहीं होता है.

यह भी पढ़ें : ...जब मंच पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के कदम पड़ते ही गुल हो गई बिजली

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'सभी वाहन चालकों की शिकायत है कि उनका काम तभी होता है जब वे दलालों के माध्यम से काम करवाते हैं, नहीं तो महीनों तक लंबित रहता है. हम सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.' उन्होंने कहा कि एक अगस्त से बुराड़ी आरटीओ में होने वाले सभी कार्य विकेंद्रीकृत किए जाएंगे और दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 5,000 वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें : बेसमेंट में बच्चों को बंधक बनाए जाने पर केजरीवाल ने स्कूल प्रशासन को दी चेतावनी

केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले 10 दिनों में आई सभी शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई की सूची बनाई जाए और बुधवार 11 बजे तक उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाए.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com