विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2018

जेएनयू के एक और प्रोफेसर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

आपको बता दें कि जेएनयू में प्रोफेसर अतुल जौहरी के बाद स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर महेंद्र पी लामा पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं.

जेएनयू के एक और प्रोफेसर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज
फाइल फोटो
नई दिल्ली: जेएनयू में एक और प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी का मामला सामने आया है. प्रोफेसर अजय कुमार के खिलाफ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ने यह आरोप लगाया है. आरोपी स्कूल ऑफ सोशल साइंस में प्रोफसर हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. 

अतुल जौहरी के बाद JNU के एक और प्रोफेसर पर लगा यौन शोषण के आरोप

आपको बता दें कि जेएनयू में प्रोफेसर अतुल जौहरी के बाद स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर महेंद्र पी लामा पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं. एक छात्रा का आरोप है कि 17 जनवरी को जब वो प्रोफ़ेसर लामा के साथ एक टूर पर चीन गई थी, तो वहां प्रोफ़ेसर लांबा ने उसका यौन शोषण किया था. 

वीडियो : जेएनयू एक और प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप

आरोप ये भी है कि 2 साथी प्रोफ़ेसरों ने उसे बचाने की कोशिश की. पीड़ित छात्रा ने यूनिवर्सिटी की कमेटी में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि पीड़ित ने अब तक पुलिस में शिकायत नहीं की है. अब इस मामले को लेकर एबीवीपी जेएनयू में प्रदर्शन भी किया. कर रही है. एबीवीपी का आरोप है कि जेएनयू छात्रसंघ इस मामले में ख़ामोश है क्योंकि आरोपी प्रोफ़ेसर वामपंथी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com