विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

जेएनयू की छात्रा को रेप की धमकी देने का मामला, 4आरोपी हुए गिरफ्तार

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त की शाम असोला में भारद्वाज झील के निकट स्थानीय लोगों के एक समूह ने उसे दुष्कर्म करने की धमकी दी और उसके छह दोस्त के साथ बदसलूकी की

जेएनयू की छात्रा को रेप की धमकी देने का मामला, 4आरोपी हुए गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

जेएनयू की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज करायी है कि फरीदाबाद के सुरजकुंड इलाके में लोगों के एक समूह ने उसे दुष्कर्म करने की धमकी दी.  इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

पढ़ें,  जेएनयू छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिसकर्मी निलंबित

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त की शाम असोला में भारद्वाज झील के निकट स्थानीय लोगों के एक समूह ने उसे दुष्कर्म करने की धमकी दी और उसके छह दोस्त के साथ बदसलूकी की.  फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि सूरजकुंड पुलिस ने ये गिरफ्तारी की.

वीडियो : जेएनयू वीसी ने क्यों मांगे टैंक

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com