विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2017

गुरुग्राम : मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस से 33 किलो सोने की चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम : मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस से 33 किलो सोने की चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्‍ली: गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर की हुई सोने की सबसे बड़ी लूट के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से करीब 30 किलो सोना बरामद कर लिया है.

दरअसल, बीते 9 फरवरी को गुरुग्राम के मणप्पुरम फाइनेंस बैंक में 7 हथियारबंद लोगों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर 33 किलो गोल्‍ड और 7 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए थे. लुटेरों ने बैंक के गार्ड और एक और शख्स को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था. पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों में स्प्रे भी डाल दिया.हालांकि उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं.

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार के मुताबिक, शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरुआत में ही कई आरोपियों की पहचान हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमें बनाई गईं. सबसे पहले गुरुग्राम के सेक्टर-29 से तीन आरोपियों होशियार सिंह, विकास गुप्ता और बिजेंद्र को गिरफ्तार किया गया.

तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी देवेंद्र की गिरफ्तारी अहमदाबाद के एक होटल से हुई. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके साथियों की तलाश की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुरुग्राम, मणप्पुरम फाइनेंस बैंक, मणप्पुरम लूट, गुरुग्राम पुलिस, Gurugram, Mannapuram Finance, Mannapuram Finance Bank, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com