विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

गुरुग्राम में 195 फर्जी आधार कार्ड जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

पांचों लोगों को फर्जी आधार कार्ड केन्द्र चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में एक नेपाली भी

गुरुग्राम में 195 फर्जी आधार कार्ड जब्त, पांच लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
चंडीगढ़:

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को एक नेपाली समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 195 फर्जी आधार कार्ड तथा इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है.

सेक्टर-39 थाने के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि पांचों लोगों को फर्जी आधार कार्ड केन्द्र चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी वेदप्रकाश ने कहा, ''हमने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक नेपाली भी है.

आरोपियों के पास से अलग-अलग नामों से बनाए गए 195 आधार कार्ड बरामद किए गए हैं. हमने कुछ फॉर्म और अन्य कार्ड भी जब्त किए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com