विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

पूछताछ के लिए लाए गये युवक का शव लॉकअप के टॉयलेट में लटका मिला, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस के लॉकअप में एक शख्स की मौत के बाद दो पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है.

पूछताछ के लिए लाए गये युवक का शव लॉकअप के टॉयलेट में लटका मिला, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कस्टडी में एक शख्स की मौत के बाद दो पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, इंदौर में हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक का शव हवालात के शौचालय में नल से लटका मिला. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है, वहीं पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है. इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं और दो पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया गया है. 

पुलिस के अनुसार, इंदौर बाईपास मार्ग पर कनाडिया थाना क्षेत्र निवासी जीतू गोयल का शव 21 दिसंबर को मिला था. इस मामले में पुलिस ने रवि और निप्पी नाम के दो युवकों से पूछताछ की. इन दोनों ने सनी के भी साथ होने की बात कही। पुलिस ने गुरुवार को सनी को भी थाने में बुलाया. 

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के गृह जनपद में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम को सनी शौचालय में गया और बाद में देखा गया कि वह अचेत अवस्था में नल से लटका हुआ है. उसने कंबल फाड़कर उससे फांसी लगाई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि, सनी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है. इसके लिए पुलिस वाले दोषी हैं, दोषियों पर कार्रवाई हो.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सनी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं, वहीं लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों- पारस और सुरेश सोलंकी को निलंबित कर दिया है. (इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com