विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 20 वर्षीय युवक को लड़की के परिवार वालों ने कथित रूप से आम के पेड़ से बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश : प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो.
गोरखपुर: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 20 वर्षीय युवक को लड़की के परिवार वालों ने कथित रूप से आम के पेड़ से बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. मामला पिपराइच थानाक्षेत्र के लाला टोला गांव का है. थाना प्रभारी अरुण शुक्ला ने बताया कि रमेश निषाद को रविवार रात लड़की के घर वालों ने पीट-पीट कर मार डाला.

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग भागी युवती को पंचायत ने सुनाई मौत की सजा, घर वालों ने पीट पीटकर मार डाला

शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता जितेन्द्र चौहान, मां बादामी देवी और दो भाइयों राम ज्ञान एवं गोलू को गिरफ्तार किया गया है.

VIDEO : झूठी शान ने ले ली प्रेमी युगल की जान


शुक्ला ने बताया कि युवक लड़की के घर उससे मिलने गया था, जहां लड़की के परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. इसके बाद रमेश को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर निर्ममता से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com