विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में महिला ने अपनी ही मां और भाई को मारी गोली

पीड़ितों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे करीब संगीता सिंह नाम की महिला ने तीन राउंड फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में महिला ने अपनी ही मां और भाई को मारी गोली
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने अपनी मां और भाई को गोली मार दी है. जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं. पीड़ितों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे करीब संगीता सिंह नाम की महिला ने तीन राउंड फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दिल्ली : पंखे से लटका मिला ईवेंट मैनेजर महिला का शव, पति गिरफ्तार

डिफेंस कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में गोलियों की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए. बताया जा रहा है की आरोपी महिला नशे की हालत में थी और वह चल भी नहीं पा रही थी. घटना की वजह परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वीडियो :  'राम-रहीम' की खुली पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com