विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

यूपी : हरदोई के अस्पताल में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ रेप

महिला की हालत गंभीर है और उसे मेडिकल टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है.

यूपी : हरदोई के अस्पताल में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ रेप
प्रतीकात्मक चित्र
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में जिला महिला अस्पताल में 40-वर्षीय महिला से वहां सफाई कर्मी के तौर पर काम करने वाले के बेटे ने कथित रूप से बलात्कार किया. एएसपी (ईस्ट) ज्ञानजय सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप अस्थिर बताई जाती है.

यह भी पढ़ें : गुड़गांव : CCTV फुटेज से मिला सुराग, 7 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आरोपी ने रविवार रात उसके साथ बलात्कार किया. लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे मेडिकल टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com