राजस्थान और मध्य प्रदेश से दो अलग-अलग ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसे सुनकर ही रूह कांपने लगती हैं. राजस्थान में जहां पति के सामने ही एक महिल से गैंगरेप का मामला सामने आया है, वहीं मध्य प्रदेश में रेप के बाद हत्या का. दरअसल, राजस्थान के अलवर-थानागाजी बाईपास में पति के सामने ही पांच लोगों ने एक महिला के गैंगरेप किया. घटना 26 अप्रैल की है. पुलिस ने भारतीय दंज संहिता की धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376(D) और 506 और एसएसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
Rajasthan: A woman was allegedly gang-raped by five men in front of her husband at Alwar- Thanagazi bypass on 26 April. Case registered under sections 147, 149, 323, 341, 354B, 376(D) & 506 of the Indian Penal Code and SC/ST Act.
— ANI (@ANI) May 7, 2019
वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल में 20 से 25 साल की महिला के साथ रेप किया गया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी गई. आईजी एसपी सिंह ने बताया कि 20 से 25 साल की महिला का शव अर्धनंग अवस्था में मिला था. उसके साथ रेप हुआ और फिर किसी धारदार तलवार से उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और मामला दर्ज कर लिया गया है.
इससे पहले उत्तराखंड हरिद्वार में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई थी. हैवानियत की हद पार करने वाले सुरक्षा गार्ड ने 6 साल की मासूम बच्ची को न सिर्फ जान से मारा था, बल्कि उस दरिंदे ने शव से अपनी हवस की प्यास भी बुझाई थी.
VIDEO: दिल्ली : मेड ने लगाया मेजर पर रेप का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं