विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

झारखंड: महिला का जलता हुआ शव मिला, सामूहिक बलात्कार का संदेह

पुलिस ने पाकुड़ जिले में एक जंगल से एक महिला का जलता हुआ शव बरामद किया जिसके बारे में पुलिस को संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बार उसे मार डाला गया.

झारखंड: महिला का जलता हुआ शव मिला, सामूहिक बलात्कार का संदेह
प्रतीकात्मक इमेज
  • महिला का जलता हुआ शव मिला
  • सामूहिक बलात्कार का संदेह
  • पुलिस ने पाकुड़ जिले में बरामद किया शव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पाकुर: पुलिस ने पाकुड़ जिले में एक जंगल से एक महिला का जलता हुआ शव बरामद किया जिसके बारे में पुलिस को संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बार उसे मार डाला गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम सिमालधाव गांव के समीप घटनास्थल पर पहुंची और उसे महिला का जलता शव मिला. उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास होगी. उपसंभागीय पुलिस अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार आजीवन कारावास की सजा काट रहे  221 कैदियों को करेगा रिहा

कुमार ने सामूहिक बलात्कार और सबूत मिटाने के इरादे से उसे जला देने की संभावना से इनकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि महिला स्थानीय नहीं जान पड़ती है क्योंकि आसपास के क्षेत्र के लोग उसे पहचान नहीं पाए तथा इलाके में गुमुशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है. 

VIDEO: घोड़े पर चढ़ने पर हत्या की जाएगी?
उन्होंने कहा है कि संदेह की सूई इस ओर जाती है कि अपराधियों ने उसे कहीं और से लाया हो.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com