विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2020

दिल्ली : सास-ससुर के मर्डर के आरोप में तिहाड़ जेल में कैद महिला खुद फांसी पर लटकी, हुई मौत

मृतक महिला कविता का पति सतीश बेरोजगार था, इनके 2 बच्चे हैं. कविता के परिवार का पूरा आर्थिक बोझ उसके सास ससुर पर था.

दिल्ली : सास-ससुर के मर्डर के आरोप में तिहाड़ जेल में कैद महिला खुद फांसी पर लटकी, हुई मौत
महिला ने तिहाड़ जेल में की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक महिला के फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है. महिला पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है. दिल्ली की तिहाड़ जेल नम्बर 6 में 38 साल की कविता नाम की महिला ने एग्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के जरिये फांसी लगाकर आत्महत्या की. मृतक महिला कविता और उसका पति सतीश को छावला इलाके में 25 अप्रैल को अपने ससुर राज और सास ओमवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया था. दोनों पति पत्नी तिहाड़ जेल में बंद थे. 

पुलिस के मुताबिक सास-ससुर की हत्या के बाद भी कविता ने दीवार में सिर मारकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिससे उसके सिर में चोट आई थी और इसे लेकर छावला थाने में आत्महत्या की कोशिश का अलग से केस दर्ज हुआ था. 

मृतक महिला कविता का पति सतीश बेरोजगार था, इनके 2 बच्चे हैं. कविता के परिवार का पूरा आर्थिक बोझ उसके सास ससुर पर था. इसी बात को लेकर कविता और उसके पति का सास ससुर से झगड़ा होता था. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, परिवार में संपत्ति को लेकर भी विवाद था. आरोप है कि इसी के चलते कविता और उसके पति ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, लेकिन बिना ये सोचे समझे कि उनके बच्चों का क्या होगा. माता-पिता की मौत और पति-पत्नी के जेल जाने के बाद अब पूरा परिवार तबाह हो चुका है.

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)

iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

वीडियो: दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में आर्थिक तंगी ने ले ली कई जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com