(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बलरामपुर:
देश में रेप की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है. रह रह कर देश के अलग -अलग हिस्सों से इस घिनौने कृत्य की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं. इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए गोंडा भेजा जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र निवासी आठ साल की बच्ची सोमवार की शाम खेत से लौट रही थी. रास्ते में बच्ची के पड़ोसी चिन्नू (28) ने उसे जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
यह भी पढ़ें : रेप के मामलों को लेकर बच्चों ने हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस से पूछा सवाल
उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने पहुंच कर आरोपी चिन्नू को पकड़ लिया. बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जाती है. घटना की जानकारी मिलने पर देवी पाटन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ित बच्ची के परिजन से मुलाकात की. राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची को इलाज के लिये गोंडा भेजा जा रहा है.
VIDEO : सिंपल समाचार : क्या फांसी की सजा से रुकेगा बलात्कार ? (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं