प्रतीकात्मक तस्वीर
बदायूं:
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के शेरकोट कस्बे की पुलिस ने गुरुवार को खो बैराज पुल के नीचे नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद किए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती रविवार से ही लापता थे. शेरकोट के थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा ने बताया, "लोगों की सूचना पर पुलिस ने खो बैराज पुल के नीचे नदी से एक युवक और एक युवती के बहते हुए शव बरामद किए हैं, दोनों के हाथ दुपट्टे से बंधे थे.
यह भी पढ़ें - यह भी पढ़े - बलात्कार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, महिला ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश
पुलिस ने कहा कि इनकी पहचान शहजादपुर गांव के पंकज (23) और इसी गांव की युवती शिवानी (20) के रूप में हुई है. दोनों पिछले रविवार से अपने घरों से लापता थे और शादी करना चाहते थे.
उन्होंने बताया, "लड़की के पिता ने पंकज के खिलाफ शिवानी को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है."
VIDEO : उत्तर प्रदेश में थम नहीं रहा क्राइम
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)