विज्ञापन

क्‍या हो अगर बीवी ही बॉस हो, जानें कैसे करें मैनेज…

Relationship Advice For Couples: अक्सर आपने देखा होगा कि जब पति-पत्नी एक ही ऑफिस में काम करते हैं, तो लोग बातें बनाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस करें इस आर्टिकल में जानें.

क्‍या हो अगर बीवी ही बॉस हो, जानें कैसे करें मैनेज…
Office decorum for husband wife: बीवी अगर बॉस हो तो क्या करें.

​मियां बीवी का रिश्ता प्यार-टकरार का होता है. पल में झगड़ा तो पल में प्यार. लेकिन सोचिए क्या हो अगर आपकी बीवी ही ऑफिस की 'बॉस' बन जाए? सुनने में थोड़ा फिल्मी लगता है, लेकिन असल जिंदगी में कई कपल्स एक ही ऑफिस में काम करते हैं और कई बार पत्नी पति की सीनियर या बॉस होती है. अब बॉस अगर बीवी हो, तो घर और ऑफिस की बाउंड्री धुंधली होना लाजिमी है. इसे मैनेज करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी चीज को फेस कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि, आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलों करके आप अपनी व्रर्क लाइफ को बैलेंस कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​जब बीवी हो बॉस तो अपनाएं ये तरीके-

​1. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ

​सबसे पहली और जरूरी बात ऑफिस का काम ऑफिस में और घर की बातें घर में. अगर ऑफिस में बॉस (बीवी) ने किसी प्रेजेंटेशन को लेकर आपको डांट लगा दी है, तो उसे लेकर घर पर मुंह फुलाकर न बैठें. उसी तरह, अगर सुबह नाश्ते में नमक कम था, तो उसका गुस्सा ऑफिस की मीटिंग में न निकालें. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक रेखा खींच कर रखें. 

​2. ईगो बिच में न लाएं- 

​अक्सर पुरुषों में यह 'ईगो' आ जाता है कि मैं अपनी पत्नी की बातें क्यों सुनूं. ऑफिस में वो आपकी पत्नी नहीं, आपकी सीनियर है. उनकी पोजीशन की रिस्पेक्ट करें. ऑफिस का डेकोरम बनाए रखना आपकी भी जिम्मेदारी है. 

​3. स्पेशल ट्रीटमेंट की उम्मीद न करें-

​कई बार पति को लगता है कि बॉस तो अपनी ही है, थोड़ी देर से जाऊंगा तो क्या होगा? या डेडलाइन मिस हो गई तो संभाल लेगी. यह सबसे बड़ी गलती है. एक बॉस के तौर पर आपकी पत्नी को सभी के साथ निष्पक्ष रहना पड़ता है. अगर वो आपको स्पेशल ट्रीटमेंट देंगी, तो ऑफिस का माहौल खराब होगा. 

​4. घर के कामों में मदद करें- 

​अगर वो ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, तो घर पर आप उनकी मदद करें. 

क्या करें और क्या न करें- (What to do and what not to do)

  • काम की बातें ईमेल या फॉर्मल चैट पर करें. पर्सनल मैसेज पर ऑफिस का काम न निपटाएं.
  • ऑफिस में उन्हें मैम या उनके नाम से बुलाएं. सबके सामने जानू या अजी सुनते हो न कहें.
  • फीडबैक को पॉजिटिव तरीके से लें. आलोचना को दिल पर न लें और बहस न करें.
  • लंच ब्रेक में भी प्रोफेशनल दूरी बनाए रखें. हर वक्त उनके केबिन में न बैठे रहें.

ये भी पढ़ें- कबूतर के पंख और बीट से हो सकता है सेहत को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें...

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tips To Balance Work Life And Professional Life, What To Do If Wife Is Boss, Relationship Advice For Couples, Office Decorum For Husband Wife, Professional Tips For Men
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com