विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

उत्तर प्रदेश : युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है.

उत्तर प्रदेश : युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर थाना फेस-3 क्षेत्र की घटना.
  • पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है.
  • घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ममूरा गांव में रहने वाली पीड़िता ने थाना फेस-3 में शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो युवकों ने उसे गुरुवार रात अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा लिया तथा सेक्टर-63 स्थित एक ऑफिस में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश : नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आकाश और अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

VIDEO : महिला ने 5 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com