विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

उत्तर प्रदेश : किशोरी से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश : किशोरी से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िता के गांव के ही हैं.

कोतवाल तेजबहादूर सिंह ने बुधवार को बताया कि हाल ही में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. 

यह भी पढ़ें - 2017 के ये हैं वो 5 रेप केस जिन्‍हें नाबालिग बच्‍चों ने दिया अंजाम

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों अजीत और आनंद को मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों अजीत और आनंद को पॉस्को एक्ट सहित कई दर्ज धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है.

VIDEO: लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप (इनपुट आईएएनएस से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com