प्रतीकात्मक चित्र
नोएडा:
नोएडा में उबर कैब के एक ड्राइवर ने एक महिला की कार को टक्कर मार दी. महिला ने जब इस पर अपनी नाराजगी जताई तो ड्राइवर ने महिला को सरेआम पीटा और उसके साथ अश्लील हरकत की. महिला एक निजी शिक्षण संस्थान में काम करती है. घटना बुधवार सुबह की है. उस समय महिला अपने संस्थान जा रही थी.
यह भी पढ़ें: ग्राहकों का विश्वास हासिल करने के लिए उबर ने लॉन्च किया 'ड्राइवर प्रोफाइल' फीचर
सेक्टर-39 के थाना अध्यक्ष अजय कुमार के मुताबिक सेक्टर-125 स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली महिला सुबह अपनी कार से जा रही थी. सेक्टर-98 के पास एक उबर कैब के ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी.
VIDEO: कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से की बदसलूकी
जब महिला ने विरोध किया तो कैब ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें की. घटना की रिपोर्ट महिला ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
(इनपुट भाषा से)