विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2018

तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में बम विस्फोट, पार्टी ने कहा-बीजेपी के उपद्रवियों का हाथ

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूण कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के एक कार्यालय में सोमवार को बम विस्फोट हुआ.

तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में बम विस्फोट, पार्टी ने कहा-बीजेपी के उपद्रवियों का हाथ
तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के दफ्तर में विस्फोट से उड़ गया इमारत का एक हिस्सा.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूण कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के एक कार्यालय में सोमवार को हुए एक विस्फोट में कार्यालय का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कंकड़ताला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "बीरभूम जिले के कंकड़ताला में स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे एक विस्फोट हुआ. विस्फोट में एक मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया."

पश्चिम बंगाल : बर्दवान में विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यालय नष्ट

अधिकारी ने कहा, "घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है."घटना के तत्काल बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। टीएमसी और भाजपा ने एक-दूसरे पर विस्फोट के आरोप लगाए.तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष, अणुब्रत मंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड के भाजपा समर्थित कुछ उपद्रवियों का इसके पीछे हाथ है.मंडल ने कहा, "भाजपा झारखंड से गुंडे लेकर आई है. वे पिछले कुछ दिनों से विस्फोट की योजना बना रहे थे.वे सफल हुए." 

भाजपा के राज्य नेतृत्व ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वार पार्टी कार्यालय में रखे गए देसी बम के कारण विस्फोट हुआ है.भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस स्थानीय लोगों को आतंकित करने के लिए पार्टी कार्यालय में बम बना रही है और उसे जमा कर रही है। ऐसा लगता है कि इमारत में बम बनाने के दौरान ही विस्फोट हुआ."

वीडियो-मुंबई के चेंबूर में BPCL रिफाइनरी में भीषण आग 

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trinamool Congress Office Explosion, Trinamool Congress Office, Bomb Blast In Tmc Office, Birbhum Tmc Office Destroyed By Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com