प्रतीकात्मक चित्र
- पुलिस की जांच में हुई थी साजिश का खुलासा
- कई मामलों में फिल्मों से प्रभावित होकर बनाई गई योजना
- मजा चखाने के लिए भी हुई थी हत्या
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वर्ष 2017 में रिश्तों को शर्मशार करने वाली कई घटनाएं सामने आई है. इन सभी घटनाओं में आरोपी रिश्तेदार ने ही अपने परिवार के सदस्य की हत्या, जिसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ. आज हम आपको इस साल के ऐसी ही 5 घटनाओं बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 घटनाएं...
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में 5 साल की लड़की को चॉकलेट का लालच देकर रेप किया
नोएडा में बेटे ने की मां और बहन की हत्या
ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट से मां-बेटी की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया था. घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस कुछ दिन तक हत्या की गुत्थी सुलझाने में नाकामयाब रही. हालांकि इस मामले में बाद में सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के बारे में पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे. इन्ही सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया. बाद में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया. घटना दिसंबर के दूसरे सप्ताह की है.
शहादरा में एक ही घर में पांच लोगों की हत्या
इस साल अक्टूबर में दिल्ली से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई. घटना शहादरा इलाके की थी, जहां एक ही घर में पांच लोगों की हत्या कर दी गई. मृतक लोगों में जिंदल परिवार की चार महिलाओं के साथ-साथ उनके घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी शामिल था. पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद इस मामले में मृतक गार्ड के बेटे और दामाद को गिरफ्तार किया. बाद में जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सभी लोगों की हत्या की थी.
यह भी पढ़ें: पति की हत्या कर प्रेमी पर डाला तेजाब, मटर सूप की वजह से सुलझी हत्या की गुत्थी
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या और रेप का मामला
इलाहाबाद पुलिस ने इस साल जुलाई में नवाबगंज में हुए एक परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दो लड़कियों की हत्या से पहले उनके साथ रेप भी किया था. आरोपी युवक में मृतक लड़की का एक करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल था जिसने सिर्फ मजा चखाने के लिए सभी चार लोगों की हत्या की. इस मामले को सुलझाने में पुलिस को दो से ढाई महीने का समय लगा था.
व्यापारी ने की चार रिश्तेदारों की हत्या
चेन्नई में कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी. फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवक कर्जे से परेशान था उसने इसी वजह से अपने घरवालों की हत्या.
यह भी पढ़ें: लखीसराय में महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
भतीजे ने की चाचा और दादी की हत्या
इस साल मार्च में दिल्ली में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया था. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई इस घटना में आरोपी भतीजे ने ही अपने चाचा और दादी की हत्या की थी. पुलिस ने बाद में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस की जांच में पता चला था कि आरोपी युवक ने प्रोपर्टी के लालच में ऐसा किया.
VIDEO: लव-जिहाद बताकर युवक ने की बेरहमी से हत्या
आरोपी ने दोनों की हत्या करने के बाद शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं