प्रतीकात्मक फोटो.
- कर्नाटक के मेंगलुरु से लुधियाना भेजे गए काजू पहुंच गए राजस्थान
- अजमेर जिले के सिघाड़ी, नारायणपुरा गांव में बरामद हुए काजू

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कर्नाटक के मेंगलुरु से लुधियाना भेजे गए एक करोड़ से अधिक कीमत के काजू ने ट्रक ड्राइवर की नीयत खराब कर डाली. वह अपने साथियों की मदद से काजू राजस्थान ले गया. योजना तो काजू बेचकर करोड़पति बनने की थी लेकिन उनका यह सपना पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया.
इस मामले में तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार हो चुके हैं और एक फरार है. राजस्थान के रोहिड़ा खेड़ा (अजमेर) निवासी ट्रक चालक फतेह सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. फतेह सिंह ने बताया कि तीन जून को मेंगलुरु से वह काजू के 855 बॉक्स ट्रक में लादकर लुधियाना (पंजाब) के लिए निकला था. रास्ते में उसके दिमाग में काजू के बॉक्सों को बेचकर जल्द अमीर बनने का ख्याल आया. उसने इसके लिए अपने साथी खिमराज, मुकेश से बात की. तीनों ने काजू के बॉक्सों को बेचने के योजना बनाई. उन्होंने काजू के बॉक्सों को लुधियाना ले जाने के बजाए रास्ते में ही सिघाड़ी, नारायणपुरा गांव में मकानों में उतार दिया.
पुलिस ने फतेह सिंह को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में राजस्थान के गणेशपुरा गांव के मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. कोटड़ा (राजस्थान) का निवासी तीसरा आरोपी खिमराज फरार है.
पुलिस ने ट्रक से चोरी किए गए एक करोड़ से अधिक की कीमत के काजू राजस्थान के अजमेर जिले के सिघाड़ी, नारायणपुरा गांव में मकानों से बरामद कर लिए हैं. जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि ट्रक में काजू के 855 बॉक्स थे. इसमें से 748 बॉक्सों की बरामदगी कर ली गई है. बाकी बॉक्स नहीं मिले हैं. उनको जल्द बरामद किया जाएगा. बाजार में काजू के इन बॉक्सों की कीमत एक करोड़ से अधिक है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं