विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

उत्तर प्रदेश : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है.

उत्तर प्रदेश : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से सोमवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है. पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दूबे ने कहा कि रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से पुलिस को एक अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिला है.

ओला कैब में रेप और लूट का मामला : ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, ओला कंपनी ने दी यह सफाई

प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर उसका शव रेल पटरी पर फेंका गया हो, जिससे दुर्घटना साबित हो सके. उन्होंने कहा कि किशोरी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है. शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

VIDEO: लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप\

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com