विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

सुनील राठी ने कबूला- मुन्ना बजरंगी पिस्टल लाया था, मैंने छीनकर उस पर 10 गोलियां दाग दीं

हत्या के बाद सुनील ने पिस्टल गटर में फेंक दी और जिसे खुदाई और काफी पानी निकालने के बाद बरामद कर लिया गया है.

सुनील राठी ने कबूला- मुन्ना बजरंगी पिस्टल लाया था, मैंने छीनकर उस पर 10 गोलियां दाग दीं
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश सुनील राठी (फाइल फोटो)
  • सुनील राठी ने कबूला
  • मुन्ना बजरंगी की हत्या की बात मानी
  • पिस्टल बरामद
बागपत: पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी  की हत्या की बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुनील राठी ने कबूल कर लिया है. उसने बताया है कि दोनों हाई सिक्योरिटी बैरक में बाहर बैठकर पहले बात कर रहे थे. बातचीत के दौरान मुन्ना बजरंगी ने कहा कि तुम मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हो. झगड़ा इसी बात पर शुरू हो गया.  सुनील का दावा है कि पिस्टल मुन्ना के पास थी उसने छीनकर मुन्ना को 10 गोलियां मार दीं. मुन्ना और सुनील राठी बड़े अपराधी हैं. दोनों ही पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में साथ रह चुके थे. सुनील उत्तराखंड में कुछ लोगों से जबरन उगाही कर रहा था क्योंकि सुनील लम्बे समय तक उत्तराखण्ड की जेल में रहा है और वहां कई बार गया भी है. सुनील राठी जिन लोगों से उगाही कर रहा था वो मुन्ना बजरंगी के आदमी थे. मुन्ना इससे एक बार पहले भी कह चुका था कि क्या सुनील ने उसकी सुपारी ले रखी है

20 साल में 40 हत्याओं के आरोपी मुन्ना बजरंगी को एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने मारी थीं 11 गोलियां, 10 बड़ी बातें

हत्या के बाद सुनील ने पिस्टल गटर में फेंक दी और जिसे खुदाई और काफी पानी निकालने के बाद बरामद कर लिया गया है. साथ में एक बुलेट और 2 मैगज़ीन भी बरामद हुई हैं. इसके साथ ही 10 खाली खोखे भी मौके से पड़े मिले हैं. सुनील राठी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया गया है. 

बागपत जेल में डॉन का कत्ल​



गौरतलब है कि सोमवार की सुबह मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे एक विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में पेशी पर झांसी से यहां लाया गया था. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Rathi Confess Murder Of Munna Bajrangi In Baghpat Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com