विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

पिता ने नशेड़ी बेटे को जमीन बेचने से रोका तो रॉड से पीटकर ली जान

पुलिस के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के खोटा टोला में बुजुर्ग रामदुलारे अपने परिवार के साथ रहता था.

पिता ने नशेड़ी बेटे को जमीन बेचने से रोका तो रॉड से पीटकर ली जान
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद के कैंट थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के खोटा टोला में बुजुर्ग रामदुलारे अपने परिवार के साथ रहता था. उसका 41 वर्षीय बेटा राजेंद्र नशे का आदी है. सोमवार को जब परिवार में सभी रक्षाबंधन त्योहार मना रहे थे, तो राजेंद्र रॉड लेकर आया और अपने पिता पर रॉड से वार करने लगा. 

यह भी पढ़ें:  12 साल बाद पिता की हत्या का बदला, 'हत्यारे' के किए 12 टुकड़े

बताया जा रहा है कि राजेंद्र ने नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इससे गुस्साए राजेंद्र ने पिता पर लोहे के रॉड से वार कर दिया. यह भी पता चला है कि राजेंद्र अपने हिस्से की जमीन को बेचना चाहता था, लेकिन इसके लिए उसका पिता राजी नहीं था. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. 

वीडियो: बेटे का बर्थडे केक खरीदने गए शख्स की गोली मारकर हत्या



बुरी तरह घायल राम दुलारे ने घर के आंगन में ही तड़प-तड़प कर जान दे दी. पिता को पीटने के बाद राजेंद्र फरार हो गया. पुलिस उसे खोज रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com