- 27 किलोग्राम अफीम और एक देशी पिस्तौल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
- थाना क्षेत्र के करियोडीह हाई स्कूल के पास तेज गति से जा रही थी कार
- रफ्तार किया गया तस्कर प्रदीप मंडल (35) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है
लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मंगलवार रात थाना क्षेत्र के करियोडीह हाई स्कूल के पास तेज गति से जा रही एक संदिग्ध नैनो कार से 27 किलोग्राम अफीम और एक देशी पिस्तौल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर प्रदीप मंडल (35) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के साकुल्लापुर गांव का रहने वाला है. वह खूंटी जिले के मटियाबांध से अफीम लेकर मालदा जिले के कालियाचक जा रहा था.
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त नैनो कार सहित सारा सामान गिरफ्तार तस्कर का है. पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपी दो महीने पहले भी इसी रास्ते से एक बार माल लेकर कालियाचक स्थित प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचा चुका है. वहां पर अफीम से ब्राउन शुगर तैयार कर देश के विभिन्न भागों में ले जाकर बेचा जाता है.
मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया
उन्होंने बताया कि इतनी मात्रा में अफीम की प्रोसेसिंग के बाद तैयार ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत कमोबेश एक करोड़ रुपये होती है. उन्होंने इनकी गिरफ्तारी के लिए लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित पूरी टीम को पुरस्कार देने की भी बात कही.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं