विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में 6 लोगों ने 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की

मृत बच्चे के बड़े भाई ने करीब डेढ़ साल पहले एक लड़की को भगा कर शादी कर ली थी. ये मामला उसी का बदला नजर आता है. 

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में 6 लोगों ने 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शाहजहांपुर में 6 लोगों ने मिलकर 12 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बदले की भावना से हत्या की गई है.

पुलिस अधीक्षक (शहर) दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना मदनापुर पुलिस थाने के तहत करौदा गांव में हुई है, जहां देवेश नाम के बच्चे की हत्या रंजिश में की गई है. हालांकि, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

दिल्ली : शाहदरा में 5 हत्याओं के मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

अधिकारी की मानें तो प्रथम दृष्टया ये मामला दुश्मनी का लगता है. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मृत बच्चे के बड़े भाई ने करीब डेढ़ साल पहले एक लड़की को भगा कर शादी कर ली थी. ये मामला उसी का बदला नजर आता है. 

उन्होंने कहा कि 6 लोगों को खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृत बच्चे के शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

VIDEO: लखनऊ में भाइयों ने किया भाई का कत्ल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com