विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

शिमला: हेड कांस्‍टेबल के बेटे की गोली मारकर हत्या

गाड़ी में सवार हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे लक्की पर तीन गोलियां चलाईं. हमलावरों की गाड़ी पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था.

शिमला: हेड कांस्‍टेबल के बेटे की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
शिमला: हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में हमलावरों ने एक हेड कांस्‍टेबल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह जानकारी आज पुलिस ने दी. गाड़ी में सवार हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे लक्की पर तीन गोलियां चलाईं. हमलावरों की गाड़ी पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था.

उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि आरोपियों का पता लगा लिया गया है.

पढ़ें: दोनों बच्चों को बंद किया कमरे में और पत्नी का कर दिया कत्ल

VIDEO: लड़की की हत्‍या का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार


इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है और भीड़ उस हॉस्पिटल के पास जमा हो गई जहां लक्की को ले जाया गया था. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) संदीप नेगी ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने प्रदर्शन के मद्देनजर कर्मचारियों के लिये पुलिस सुरक्षा की मांग की है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com