प्रतीकात्मक फोटो
- यूपी के मेरठ की है यह घटना
- तमंचे की जोर पर आरोपी ने दी इस घटना को अंजाम
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मेरठ:
जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को तमंचे के जोर पर धमका कर उसके साथ कई महीने तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इंचौली पुलिस ने उसे मिली तहरीर के आधार पर बताया कि इंचौली निवासी 15 वर्षीय किशोरी करीब छह माह पहले अपनी पड़ोसी सरिता के घर गयी थी. उस दिन सरिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई.
यह भी पढ़ें: यूपी: नौवीं क्लास में पढने वाली छात्रा के साथ कॉलेज प्रबंधक ने की छेड़खानी
शिकायत के मुताबिक, किशोरी के बेसुध होने के बाद सरिता के भतीजे बुलंदशहर निवासी सुमित ने उसके साथ बलात्कार किया. होश में आने पर किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें: गैंग रेप पीड़ित महिला ने डीजीपी आफिस पहुंचकर आत्मदाह करने की धमकी दी
पुलिस ने बताया कि आरोपी बार-बार धमकी देकर किशोरी के साथ बलात्कार करता रहा. इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए दवा दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद ही यह मामला सामने आया.
VIDEO: बेंगलुरु: झील से आयकर अधिकारी के बेटे का शव बरामद, 6 लोग गिरफ्तार
घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने आरोपी सुमित, उसकी बुआ सविता और सविता के पति पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sexual Assault, Meerut