विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

अमेरिका में कक्षा में छात्र ने कहा 'अल्लाह' तो शिक्षक ने बुलाई पुलिस

पीड़ित के पिता के अनुसार उसका बेटा बोल नहीं सकता, शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोप गलत

अमेरिका में कक्षा में छात्र ने कहा 'अल्लाह' तो शिक्षक ने बुलाई पुलिस
प्रतीकात्मक चित्र
  • यह घटना ह्यूस्टन के एक स्कूल की है
  • जांच के बाद पता चला कि बच्चा 'डाउन सिंड्रोम' बीमारी से पीड़ित है
  • बच्चे के पिता ने स्कूल पर लगाया भेदभाव करने का आरोप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ह्यूस्टन: अमेरिका के स्कूल में एक अजीब सी घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छह साल के छात्र द्वारा कक्षा में अल्लाह बोलने पर उसके शिक्षक ने पुलिस बुला ली. घटना ह्यूस्टन की है. छात्र की इस घटना से शिक्षक ने उसे आतंकी समझ लिया. बाद में जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बच्चा 'डाउन सिंड्रोम' नाम की बीमारी से पीड़ित है. पुलिस ने बच्चे की पहचान मोहम्मद के रूप में किया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका : पत्नी की हत्या के आरोप में भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार

स्कूल प्रशासन ने पुलिस अधिकारी को बताया कि मोहम्मद बोल सकता है. वहीं पीडि़त बच्चे कि पिता के अनुसार उनका  बेटा बोल नहीं सकता और उसे मानसिक समस्या है. बच्चे के पिता ने कहा कि स्कूल का दावा है कि मेरा बेटा आतंकवादी है, यह बेबुनियाद बात है. असल में यह भेदभाव है. यह 100 प्रतिशत भेदभाव है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com