विज्ञापन

ईरान की संसद के स्पीकर गालिबाफ फिर अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं

पॉलिटिको ने 23 मार्च को अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चुपचाप ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागर गालिबाफ को एक संभावित पार्टनर, और यहां तक कि भविष्य के नेता के रूप में भी देख रही है.

ईरान की संसद के स्पीकर गालिबाफ फिर अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ के ट्वीट आजकल दुनिया भर के नेता देख रहे हैं.
  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट गिराने का दावा किया है
  • ईरान के संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने की संभावना जताई है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अगले दो-तीन सप्ताह तक बड़े हमले की धमकी दी है

ईरान पर अमेरिका और इजरायल दोनों ने हमला किया, मगर मिसाइलों और बमों के साथ तू-तू-मैं-मैं भी जमकर चल रहा है. अमेरिका की तरफ से तो खुद उनके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोर्चा संभाले हुए हैं और ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ जवाबी हमले कर रहे हैं. बाकी सब या तो जवाब दे रहे हैं या चुनौती दे रहे हैं, मगर ट्रंप और गालिबाफ अलग लेवल पर तू-तू-मैं-मैं कर रहे हैं, आज अमेरिका के दो फाइटर जेट गिराने का दावा ईरान ने किया तो पहले तो अमेरिका ने मना किया, फिर एक फाइटर जेट गिरने की बात मान ली और अब पायलटों को ढूंढ रहा है.  

गालिबाफ ने ऐसा क्या कह दिया

इसी पर गालिबाफ ने एक्स पर ट्वीट किया, "ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद, उनके द्वारा शुरू किया गया यह शानदार, बिना रणनीति वाला युद्ध अब "सत्ता परिवर्तन" से हटकर "हे भगवान! क्या कोई हमारे पायलटों को ढूंढ सकता है? कृपया?" में सिमट गया है. वाह! क्या ज़बरदस्त प्रगति है! सच में प्रतिभाशाली लोग हैं!" जाहिर है ये ईरान के लिए बड़ी बात है कि उसने अमेरिका के एफ 35 विमान को मार गिराया और पायलट को इजेक्ट करना पड़ा. ईरान में ये दावे भी किए जा रहे हैं कि पायलट को ईरान की सेना ने पकड़ लिया है, मगर अमेरिका ने अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है और इसी को लेकर गालिबाफ ने अमेरिका के मजे ले लिए हैं.

अभी कल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आज धमकी दी कि अमेरिकी सेना अगले दो-तीन सप्ताह तक ईरान पर बड़ा हमला करती रहेगी और इसके जरिए ईरान को पाषाण काल में पहुंचा दिया जाएगा. इस पर ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका के ईरान के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमने ईरान के लिए अपनी जवानी, अपना खून और अपना पूरा भविष्य कुर्बान कर दिया है. हम युद्ध भड़काने वाले नहीं हैं, लेकिन जब अपनी मातृभूमि की रक्षा की बात आती है, तो हममें से हर एक इस राष्ट्र का सिपाही बन जाता है."   

अमेरिका से मिले होने की आई थी रिपोर्ट

इससे पहले पॉलिटिको ने 23 मार्च को अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चुपचाप ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागर गालिबाफ को एक संभावित पार्टनर, और यहां तक कि भविष्य के नेता के रूप में भी देख रही है. एक प्रशासनिक अधिकारी ने पॉलिटिको से कहा, “वह एक मजबूत विकल्प हैं. वह सबसे ऊपर के विकल्पों में से एक हैं… लेकिन हमें उन्हें परखना होगा और इसमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.” हालांकि, गालिबाफ के तेवरों और ट्वीट को देखकर तो ऐसा नहीं लगता.

ये भी पढ़ें

मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा

चूल्हे तक आई ईरान जंग की आंच अब थाली तक पहुंचने को तैयार, अगले साल और बेकाबू होगी महंगाई: UN रिपोर्ट

ईरान से 5 हफ्ते की लड़ाई में अमेरिका बेहाल, ट्रंप मांग रहे और पैसा, नासा के बजट में करने जा रहे कटौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghalibaf Mocks America Again, Iran Parliament Speaker Ghalibaf Mocks America Again, Iran Mocks Usa, Iran Usa War, Iran Shot Us Fighter Jet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com