विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

राजस्थान : पति ने मां को नाखुश रखने पर अपनी दो पत्नियों को कार में बंद करके जिंदा जला डाला

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपनी पत्नियों से परेशान था, क्योंकि वे दोनों उसकी मां को सही ढंग से नहीं रख रही थीं.

राजस्थान : पति ने मां को नाखुश रखने पर अपनी दो पत्नियों को कार में बंद करके जिंदा जला डाला
जालौर जिले में पति ने दो पत्नियों को कार में बंद करके जिंदा जला डाला (प्रतीकात्मक चित्र)
  • आरोपी गुजरात में काम करता है और तीन बच्चों का पिता है
  • आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में टूट गया
  • दोनों पत्नियों को जलाने से पहले आरोपी का उनसे झगड़ा भी हुआ था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर: राजस्थान के जालौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार में लगी आग से दो महिलाओं की मौत हादसा नहीं था. उनके पति ने ही दोनों पत्नियों को कार में बंद करके आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हुई थी. पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपनी पत्नियों से परेशान था, क्योंकि वे दोनों उसकी मां को सही ढंग से नहीं रख रही थीं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिन्जा राम ने बुधवार को बताया कि आरोपी दीपा राम मंगलवार को अपनी दोनों पत्नियों दरिया देवी (25), और माली देवी (27) को जवाहरात दिलाने का झांसा देकर कार में ले गया. इसके बाद दोनों पत्नियों को कार में बंद करके उसने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी, जिससे दोनों जिंदा जलकर मर गई.

यह भी पढ़ें : बच्चे के सामने मारी थीं गोलियां, पति ने कबूल कर लिया पत्नी की हत्या का जुर्म

गौरतलब है कि पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि सिसावा गांव के पास एक कार में अचानक आग लग जाने से पीछे की सीट पर बैठी दो महिलाओं की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी. दोनों महिलाओं को जिंदा जलाने से पहले आरोपी का उनसे झगड़ा भी हुआ था. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पूछताछ में वह टूट गया और असलियत बता दी. पुलिस ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा.

VIDEO : पति ने कार में पत्नी की हत्या की
अपराध विज्ञान प्रयोगशाला के दल ने जांच के लिए नमूने ले लिए हैं. आरोपी गुजरात में काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com