विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

सड़क पर रास्ता न देने को लेकर हुआ झगड़ा, बहस के बाद चढ़ा दी गाड़ी

पुलिस ने कहा कि पीड़ित अर्जुन कश्यप गुरुवार की सुबह पश्चिम दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके से घर वापस आ रहा था.

सड़क पर रास्ता न देने को लेकर हुआ झगड़ा, बहस के बाद चढ़ा दी गाड़ी
(फाइल फोटो)
  • एसयूवी चालक ने एक 34 वर्षीय कार चालक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.
  • आरोपी ने एसयूवी से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया.
  • फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली में वाहन को रास्ता न देने के कारण हुई बहस के बाद एसयूवी चालक ने एक 34 वर्षीय कार चालक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. पुलिस ने कहा कि पीड़ित अर्जुन कश्यप गुरुवार की सुबह पश्चिम दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके से घर वापस आ रहा था. जब उसने कीर्ति नगर के करीब रिंग रोड पर बने फ्लाईओवर के पास गाड़ी रोकी. जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पीछे से आ रहे एसयूवी ड्राइवर ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया. बाद में वह बाहर आया और रास्ता ना देने के लिए कश्यम से बहस करने लगा. अभियुक्त ने कश्यप को अपनी एसयूवी से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया.'

यह भी पढ़ें : एसयूवी की टक्कर से स्कूटी पर बैठा शख्स 20 फुट तक उछल गया ऊपर, CCTV में कैद हुआ एक्सीडेंट

एक यात्री ने इस घटना को देखा और पुलिस को सूचित किया. कश्यप को कई जगह चोटें आईं हैं. घायल कश्यप को पंजाबी बाग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. अधिकारी ने कहा, 'हम आरोपी चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.'

VIDEO : दिल्ली के वसंत कुंज में ढाई साल की बच्ची को 100 मी. तक घसीटते ले गई कार​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com