विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

मुजफ्फरनगर : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन जारी

पुलिस ने आज बताया कि विनोद कुमार की बुआडा खुर्द गांव में कल शाम हत्या कर दी गई थी. 

मुजफ्फरनगर  : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन जारी
प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के एक गांव में बदमाशों ने 27 साल के प्रॉपर्टी डीलर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि विनोद कुमार की बुआडा खुर्द गांव में कल शाम हत्या कर दी गई थी.  कुमार का शव और उसका दुपहिया वाहन एक जंगल से बरामद किया गया.

मुजफ्फरनगर : थाने के सामने ससुर ने दामाद को जूतों से पीटा, फिर पुलिस ने सबका चालान काटा

पुलिस को संदेह है कि पुरानी रंजिश इस हत्या की वजह हो सकती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

वीडियो : साहूकार ने दलित को पीटा

एक अन्य घटना में जिले के चपार पुलिस थाने के अंतर्गत जयभगवानपुर गांव में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर जहर देकर उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com