प्रतीकात्मक फोटो.
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):
जिला जेल से फरार हुए बलात्कार और हत्या के आरोपी को पुलिस ने भंसियारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है. उसपर 12 हजार रुपये का इनाम था. पुलिस अधीक्षक एस. चनप्पा ने बताया कि मोहन कश्यप नामक इस कुख्यात अपराधी को भंसारिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें : समाचार पत्रों में आज- रोहतक में निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद कार से कुचलकर हत्या
VIDEO: जेवर गैंगरेप और हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
क्या है आरोप
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कश्यप पर 23 मई 2016 को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि पिछले साल 31 अक्तूबर को जिला जेल से फरार हुए कश्यप के संबंध में मुखबिर से खुफिया जानकारी मिली थी. इसके आधार पर ही पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश कश्यप के पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं