विज्ञापन

पंढरपुर के एसिड अटैक मामले में नया मोड़, लड़की ने खुद ही चेहरे में फेंका था तेजाब; पुलिस भी हैरान

Pandharpur Hindi News: पंढरपुर में एक लड़की ने खुद ही अपने चेहरे पर तेजाब फेंक लिया, लेकिन पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा किया है. जांच में पता चला कि लड़की ने टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल किया था.

पंढरपुर के एसिड अटैक मामले में नया मोड़, लड़की ने खुद ही चेहरे में फेंका था तेजाब; पुलिस भी हैरान
अस्पताल में भर्ती युवती का इलाज करते डॉक्टर.

Pandharpur Acid Attack: महाराष्ट्र के पंढरपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की के चेहरे पर एसिड (तेजाब) फेंकने के मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. लड़की ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर एसिड फेंका और भाग गया. घटना पंढरपुर शहर के मध्य क्षेत्र में हुई. घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकने की सूचना पुलिस को भी मिली, जब जांच शुरू की तो पुलिस भी खुलासे से हैरान रह गई. जांच में पता चला है कि लड़की ने खुद ही टॉयलेट क्लीनर खरीदकर अपने ऊपर डाला था. इलाज के दौरान लड़की ने पुलिस को दिए अपने प्राथमिक बयान में भी इस बात की पुष्टि की है.

पुलिस करा रहीं काउंसलिंग

बताया जा रहा है कि लड़की ने खुद पर एसिड डालकर यह नाटक रचा कि किसी और ने उन पर एसिड फेंका है. फिलहाल पुलिस इलाज के दौरान युवती की काउंसलिंग कर रही है और इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. यह घटना पंढरपुर शहर के मध्य क्षेत्र में घटी

युवती फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमले से पहले पीड़िता ने इलाज के लिए कुछ गोलियां ली थीं, क्या यह उनकी लापरवाही के कारण हुआ? मामले की जांच भी जारी है. पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि युवती ने खुद ही ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? साथ ही पहले ऐसा क्यों कि कहां कि तेजाब किसी और ने फेंका है.

ये भी पढ़ें- 'पहले संबंध बनाओ, फिर KYC करेंगे', लाडकी बहिण योजना के बहाने गंदी हरकत

(पंढरपुर से संकेत कुलकर्णी की रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
img
गीतार्जुन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pandharpur Acid Attack, Pandharpur News, Maharashtra Hindi News, Acid Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com