विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को उम्र कैद

वर्ष 2014 में पहली बार आरोपी ने किया था रेप, इसके बाद कई बार कर दोहरा चुका था वारदात

नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को उम्र कैद
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोप में महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी बुजुर्ग को उम्र कैद की सजा सुनाई है. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय जनार्दन कदम के रूप में की है. मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनआर प्रधान ने कल दोषी कदम पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंडावली इलाके में 15 साल की लड़की का गैंग रेप, छह गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अदालत को बताया था कि आरोपी नाबालिग लड़की का पहले पीछा करता था. कुछ दिन लड़की का पीछा करने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी बुजुर्ग ने लड़की के साथ जुलाई 2014 में घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित का आरोप था कि बुजुर्ग ने उसे कोई पेय पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ा क्राइम, बीते साल में करीब सवा दो लाख मामले दर्ज

एक बार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को पहले जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ लगातार रेप जारी रखा. आखिरकार लड़की ने आरोपी की करतूत के बारे में एक एनजीओ को बताया.

VIDEO: लखनऊ में 16 साल की लड़की के साथ रेप


एनजीओ ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी गिरफ्तारी की. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com